अस्मिता डे ने भारत के लिये 48 किलो जूडो में स्वर्ण जीता
अस्मिता डे ने भारत के लिये 48 किलो जूडो में स्वर्ण जीता
ग्लास्गो, 31 जुलाई (भाषा) भारत की अस्मिता डे ने राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा के 48 किलो वर्ग में कनाडा की हेडी क्वाच को नाटकीय मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीता ।
त्रिपुरा की 23 वर्ष की अस्मिता शुरूआत में पिछड़ गई थी और उन्हें पेनल्टी भी लगी ।
उन्होंने हालांकि शानदार वापसी करते हुए स्कोर 1 . 1 से हराकर किया । चार मिनट के मुकाबले में दोनों में से किसी को निर्णायक स्कोर नहीं मिल सका जिससे मुकाबला गोल्डन स्कोर में गया ।
इसमें पहले स्कोर करने वाले को विजेता घोषित किया जाता है । अस्मिता ने सडन डैथ में आक्रामक प्रदर्शन करके जीत दर्ज की ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


