यूरोपा लीग क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में एस्टन विला ने बोलोग्ना को 3-1 से हराया

Ads

यूरोपा लीग क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में एस्टन विला ने बोलोग्ना को 3-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 10:28 AM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 10:28 AM IST

लंदन, 10 अप्रैल (एपी) ओली वाटकिंस के दो गोल की मदद से एस्टन विला ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बोलोग्ना को 3-1 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।

यह इस प्रतियोगिता में एस्टन विला की लगातार आठवीं जीत थी।

क्वार्टरफाइनल के पहले चरण में हाफ टाइम से ठीक पहले एजरी कोंसा ने यूरी टिलेमैन्स की घुमावदार कॉर्नर किक पर हेडर से एस्टन विला के लिए पहला गोल दागा। वाटकिंस ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गोलकीपर फेडेरिको रावग्लिया के पैरों के बीच से शॉट मारकर बढ़त को दोगुना कर दिया।

अंतिम क्षणों में जोनाथन रोवे ने मेजबान बोलोग्ना के लिए गोल करके अंतर कम किया लेकिन वाटकिंस ने स्टॉपेज टाइम में अपना दूसरा गोल दागकर एस्टन विला को मजबूती प्रदान की। दूसरे चरण का मैच गुरुवार को खेला जाएगा जिसमें एस्टन विला दो गोल की बढ़त के साथ उतरेगा।

पूर्व यूरोपीय चैंपियन टीमों के मुकाबले में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने पोर्टो के खिलाफ 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला। अन्य मैचों में फ्रीबर्ग ने सेल्टा विगो को 3-0 से और क्रिस्टल पैलेस ने फियोरेंटीना को 3-0 से हराया।

एपी

पंत

पंत