एटलेटिको ने एल्शे को हराया, शीर्ष पर बरकरार

Ads

एटलेटिको ने एल्शे को हराया, शीर्ष पर बरकरार

  •  
  • Publish Date - May 2, 2021 / 05:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

बार्सीलोना, दो मई (एपी) एटलेटिको मैड्रिड ने मार्कोस लॉरेंटे के गोल की बदौलत एल्शे को 1-0 को हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग के शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है।

एल्शे के पास इंजरी टाइम में बराबरी हासिल करने का मौका लेकिन फिडेल शावेज पेनल्टी किक पर गोल दागने से चूक गए।

रीयाल मैड्रिड ने भी एडेर मिलिशाओ और कासेमिरो के गोल की बदौलत शनिवार को ओसासुना को 2-0 से शिकस्त दी।

इस जीत से एटलेटिको की टीम 34 मैचों में 76 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद रीयाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 74 अंक हैं।

एपी सुधीर

सुधीर

शीर्ष 5 समाचार