ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी महिला फुटबॉल टीम की दो और सदस्यों को शरण दी
ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी महिला फुटबॉल टीम की दो और सदस्यों को शरण दी
वेलिंगटन, 11 मार्च (एपी) ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो और सदस्यों को ऑस्ट्रेलिया में शरण दी गई है। देश के गृह मंत्री टोनी बर्क ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह टीम ईरान में युद्ध शुरू होने से पहले एक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया आई थी।
बर्क ने कैनबरा में पत्रकारों को बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने पांच खिलाड़ियों को पहले शरण दी थी और अब दो अन्य खिलाड़ियों को शरण दी गई है। दोनों ने उनकी टीम के अन्य सदस्यों को हवाई अड्डा ले जाने से पहले ही शरण मांगी थी।
ईरान युद्ध शुरू होने से ठीक पहले पिछले महीने एएफसी महिला एशियाई कप में भाग लेने के लिए ईरानी टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। उसकी टीम टूर्नामेंट से जल्द बाहर हो गई जिसके बाद टीम को अपने देश लौटना था जहां युद्ध के कारण हालात खराब हैं।
ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली ईरान की टीम में 26 खिलाड़ी तथा सहयोगी स्टाफ के सदस्य शामिल थे। बर्क ने कहा कि टीम के सभी सदस्यों को शरण का प्रस्ताव दिया गया था।
टीम के बाकी सदस्य सिडनी से ईरान जाने वाली उड़ान में मंगलवार देर रात सवार हुए।
इस बीच टीम के होटल और हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन हुए। ईरानी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने ईरान में टीम की सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए महिलाओं को देश छोड़ने से रोकने की कोशिश की।
एपी
सिम्मी खारी
खारी

Facebook


