आस्ट्रेलियाई टीम 269 रन पर सिमटी

आस्ट्रेलियाई टीम 269 रन पर सिमटी

आस्ट्रेलियाई टीम 269 रन पर सिमटी
Modified Date: March 22, 2023 / 05:37 pm IST
Published Date: March 22, 2023 5:37 pm IST

चेन्नई, 22 मार्च (भाषा) आस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में भारत के खिलाफ 49 ओवर में 269 रन पर सिमट गयी।

आस्टेलिया के लिए मिचेल मार्श 47 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि एलेक्स कैरी ने 38 और ट्रेविस हेड ने 33 रन का योगदान दिया।

भारत के लिये आल राउंडर हार्दिक पंड्या ने आठ ओवर में 44 रन देकर और स्पिनर कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 56 रन देकर तीन तीन विकेट झटके।

अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने दो दो विकेट प्राप्त किये।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में