इंदौर, 25 अक्टूबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
जीतने वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रहेगी और सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगी।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रही हैं।
भाषा नमिता
नमिता