ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

Ads

ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

  •  
  • Publish Date - October 23, 2025 / 08:43 AM IST,
    Updated On - October 23, 2025 / 08:43 AM IST

एडीलेड, 23 अक्टूबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बृहस्पतिवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी एकादश में तीन बदलाव करते हुए जोश फिलिप, नाथन एलिस और मैथ्यू कुहनेमन की जगह एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट और एडम जंपा को टीम में शामिल किया है।

भारत ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की श्रृंखला का पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे चल रहा है।

सुधीर

सुधीर