आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: December 17, 2020 10:51 am IST

लंदन, 17 फरवरी ( एपी ) कोरोना महामारी के कारण 2021 के संशोधित टेनिस कैलेंडर के मुताबिक आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा जबकि आम तौर पर यह जनवरी में खेला जाता है ।

एटीपी ने कहा कि सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम के लिये पुरूष वर्ग के क्वालीफाइंग मुकाबले 10 से 13 जनवरी तक कतर की राजधानी दोहा में होंगे ।

टूर्नामेंट से पहले मेलबर्न में खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को 14 दिन पृथकवास में रहना होगा ।

टूर्नामेंट की तैयारी के लिये 12 टीमों का एटीपी कप, एडीलेड इंटरनेशनल और एक अतिरिक्त टूर्नामेंट भी खेला जायेगा ।

एपी

मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में