आस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज आईपीएल के शुरूआती मैच नहीं खेलेंगे : रिपोर्ट

Ads

आस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज आईपीएल के शुरूआती मैच नहीं खेलेंगे : रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 12:45 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 12:45 PM IST

मेलबर्न, 20 मार्च (भाषा) आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड समेत चार तेज गेंदबाज इस महीने के आखिर में शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के सत्र के शुरूआती मैच नहीं खेल सकेंगे जिससे उनकी टीमों को करारा झटका लगा है।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार स्टार्क, कमिंस और हेजलवुड आईपीएल की शुरूआत में उपलब्ध नहीं होंगे जबकि नाथन एलिस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया आगामी व्यस्त सत्र को देखते हुए काफी संभलकर अपने तेज गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन कर रहा है ।आस्ट्रेलिया को अगले एक साल में 21 टेस्ट खेले हैं ।

आस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड का दौरा करेगी जबकि 2027 में वनडे विश्व कप होना है ।

रिपोर्ट में कहा गया ,‘‘ ये तीनों तेज गेंदबाज अगले कुछ सप्ताह में लौटेंगे ।’

टेस्ट कप्तान कमिंस ने कमर की चोट के कारण पिछले सत्र में एक ही टेस्ट खेला है जबकि हेजलवुड हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए थे । दोनों ने टी20 विश्व कप भी नहीं खेला ।

स्टार्क ने पांचों एशेज टेस्ट खेले और बिग बैश लीग में भी हिस्सा नहीं ।टी20 क्रिकेट से संन्यास के कारण वह विश्व कप का हिस्सा नहीं थे ।

आस्ट्रेलियाई चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा कि कमिंस और हेजलवुड की उपलब्धता ‘टाइमिंग’ का मसला है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर इसका उलटा होता , आईपीएल पहले और विश्व कप बाद में होता तो वे विश्व कप खेलने के लिये पूरे आईपीएल से बाहर रहते । हम जानते हैं कि वे आस्ट्रेलिया के लिये खेलना और जीतना चाहते हैं ।’’

कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं , स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स और हेजलवुड रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू के लिये खेलते हैं ।

इस बीच आस्ट्रेलिया के हरफनमौला जैक एडवडर्स पैर की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हा गए हैं । उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन करोड़ रूपये में खरीदा था ।

भाषा मोना

मोना