आस्ट्रिया ने जोर्डन को हराकर विश्व कप में 36 साल बाद जीत दर्ज की
आस्ट्रिया ने जोर्डन को हराकर विश्व कप में 36 साल बाद जीत दर्ज की
सांता क्लारा, 17 जून (एपी) आस्ट्रिया ने विश्व कप में 36 साल बाद पहली जीत दर्ज करते हुए जोर्डन को 3 . 1 से हराया ।
जोर्डन के डिफेंडर यजान अल अरब के आत्मघाती गोल से आस्ट्रिया को 76वें मिनट में 2 . 1 से बढत मिली । स्टॉपेज टाइम में अनुभवी स्ट्राइकर मार्को अर्नाटोविच ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढत 3 . 1 की कर दी ।
आस्ट्रिया पिछले छह विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर सका ।
आस्ट्रिया के लिये रोमानो शमिड ने 20वें मिनट में गोल दागा । वहीं अली ओल्वान ने 50वें मिनट में जोर्डन के लिये बराबरी का गोल किया।
जोर्डन अब सोमवार को अल्जीरिया से खेलेगा जबकि आस्ट्रिया का सामना उसी दिन लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना टीम से होगा ।
एपी मोना
मोना

Facebook


