अवनी प्रशांत एलईटी एक्सेस सीरीज टूर्नामेंट में 54वें स्थान पर रहीं

Ads

अवनी प्रशांत एलईटी एक्सेस सीरीज टूर्नामेंट में 54वें स्थान पर रहीं

  •  
  • Publish Date - June 10, 2024 / 01:56 PM IST,
    Updated On - June 10, 2024 / 01:56 PM IST

मोंटौबन (फ्रांस), 10 जून (भाषा) भारतीय अमेच्योर गोल्फर अवनि प्रशांत ने यहां लेडीज यूरोपीय टूर एक्सेस सीरीज में मोंटौबन लेडीज ओपन में निराशाजनक 54वां स्थान हासिल किया।

एक अंडर 71 के कार्ड से अच्छी शुरूआत करने वाली अवनि ने पिछले दो दौर में 78 और 82 के कार्ड खेले। इससे तीन दिन का उनका कुल स्कोर 15 ओवर 231 रहा।

इससे पहले इस प्रतियोगिता में भाग ले रही दूसरी भारतीय दुर्गा निट्टूर कट हासिल करने से चूक गयी थीं।

अवनि और दुर्गा दोनों 14 जून से शुरू होने वाले अमुंडी चेक लेडीज चैलेंज में खेलेंगी।

भाषा नमिता पंत

पंत