अवानी संयुक्त 49वें स्थान पर रहीं, लियोनी हार्म ने जर्मनी में पहला एलईटी खिताब जीता

Ads

अवानी संयुक्त 49वें स्थान पर रहीं, लियोनी हार्म ने जर्मनी में पहला एलईटी खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 04:30 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 04:30 PM IST

हैम्बर्ग, 18 मई (भाषा) अवनी प्रशांत ने अमुंडी जर्मन मास्टर्स के चौथे दौर में बोगी रहित दो-अंडर 71 का स्कोर बनाकर अपने अभियान का समापन संयुक्त 49वें स्थान के साथ किया।

अवनी ने नौवें और 14वें होल पर बर्डी लगाकर दो-अंडर का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर सात ओवर पार (78-69-81-71) रहा।

लियोनी हार्म ने अंतिम दौर में चार-अंडर 69 का कार्ड खेलते हुए कुल 10-अंडर पार (65-75-73-69) के स्कोर के साथ अपना पहला खिताब जीता।

इससे पहले प्रणवी उर्स और वाणी कपूर कट से बाहर हो गई थीं।

भाषा आनन्द पंत

पंत