बालाजी और भाम्बरी ने फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल में विजयी शुरुआत की

Ads

बालाजी और भाम्बरी ने फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल में विजयी शुरुआत की

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 10:57 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 10:57 PM IST

पेरिस, 26 मई (भाषा) भारतीय खिलाड़ी एन. श्रीराम बालाजी और युकी भाम्बरी ने मंगलवार को फ्रेंच ओपन पुरुष युगल में अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ विजयी शुरुआत की।

बालाजी और ब्राजील के मार्सेलो डेमोलिनर को रॉबिन हासे और कॉन्स्टेंटिन फ्रैंटजेन की जोड़ी ने कड़ी टक्कर दी। भारत और ब्राजील की जोड़ी ने एक घंटे 45 मिनट तक चले मैच को 6-3, 4-6, 6-3 से जीता।

भाम्बरी और उनके साथी माइकल वीनस ने एक अन्य मुकाबले में अर्जेंटीना की जोड़ी फ्रांसिस्को सेरुंडोलो और मारियानो केस्टेलबोइम को एक घंटे 22 मिनट में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

पहले सेट में जीत के लिए कड़ी मेहनत करने के बाद भाम्बरी और वीनस ने दूसरे सेट में सहजता से खेलते हुए 7-5, 6-2 से जीत दर्ज की

भाषा आनन्द

आनन्द