बांग्लादेश के पहली पारी में 413 रन, पाकिस्तान के स्टंप तक एक विकेट पर 179 रन

Ads

बांग्लादेश के पहली पारी में 413 रन, पाकिस्तान के स्टंप तक एक विकेट पर 179 रन

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 07:21 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 07:21 PM IST

ढाका, नौ मई (एपी) तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और सलामी बल्लेबाज अजान अवैस के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टंप तक एक विकेट पर 179 रन बना लिए।

बांग्लादेश ने दूसरे दिन की शुरुआत चार विकेट पर 301 रन से की। लेकिन अब्बास के 92 रन देकर पांच विकेट के शानदार प्रदर्शन से मेजबान टीम 413 रन पर ऑल आउट हो गई।

अजान ने इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की है। वह 85 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं जिससे पाकिस्तान की टीम अच्छी शुरूआत करने में सफल रही। वहीं उनके साथ पदार्पण करने वाले दूसरे खिलाड़ी अब्दुल्ला फजल 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ऑफ स्पिनर मेहदी हसन ने बांग्लादेश को एकमात्र सफलता इमाम उल हक (45 रन) के रूप में दिलाई जिससे उनके और अजान के बीच 106 रन की भागीदारी का अंत हुआ।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द