बारबोजा के दो गोल, दिल्ली एफसी ने गोकुलम केरला को 2-0 से हराया

बारबोजा के दो गोल, दिल्ली एफसी ने गोकुलम केरला को 2-0 से हराया

बारबोजा के दो गोल, दिल्ली एफसी ने गोकुलम केरला को 2-0 से हराया
Modified Date: March 24, 2024 / 03:06 pm IST
Published Date: March 24, 2024 3:06 pm IST

कोझिकोड, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली एफसी ने स्थानापन्न ब्राजीली स्ट्राइकर सर्गियो बारबोजा के दूसरे हाफ में किये गये दो गोल की मदद से यहां 10 खिलाड़ियों की गोकुलम केरला एफसी को आई लीग मुकाबले में 2-0 से शिकस्त दी।

इस जीत से दिल्ली एफसी के 21 मैच में 26 अंक हो गये और वह तालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है। गोकुलम केरला के 22 मैच में 36 अंक हैं जिससे वह पांचवें स्थान पर है।

शनिवार देर रात हुए मुकाबले में घरेलू टीम 40वें मिनट में 10 खिलाड़ियों की हो गयी जब मशूर शेरिफ को टैकल के कारण लाल कार्ड मिला।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में