बार्सिलोना ने फिर से जीत की राह पकड़ी

बार्सिलोना ने फिर से जीत की राह पकड़ी

बार्सिलोना ने फिर से जीत की राह पकड़ी
Modified Date: December 21, 2023 / 10:40 am IST
Published Date: December 21, 2023 10:40 am IST

मैड्रिड, 21 दिसंबर (एपी) बार्सिलोना की टीम अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रही लेकिन इसके बावजूद उसने अंतिम स्थान की टीम अल्मेरिया को 3-2 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में फिर से जीत की राह पकड़ी।

बार्सिलोना इससे पहले पिछले तीन मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाया था और वह जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब था।

इस जीत से बार्सिलोना के 18 मैच में 38 अंक हो गए हैं। वह गिरोना (44) और रीयाल मैड्रिड (42) के बाद तीसरे स्थान पर है। उसने हालांकि इन दोनों टीम से एक मैच अधिक खेला है।

अन्य मैचों में पांचवें स्थान पर काबिज एथलेटिक बिलबाओ ने अपने घरेलू मैदान पर नौवें स्थान की टीम लास पालमास को 1-0 से जबकि विलारीयाल ने सेल्टा विगो को 3-2 से हराया।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में