रीयाल सोसीदाद को हराकर बार्सीलोना दूसरे स्थान पर पहुंचा
रीयाल सोसीदाद को हराकर बार्सीलोना दूसरे स्थान पर पहुंचा
बार्सीलोना, 14 मई (एपी) बार्सीलोना स्पेनिश लीग में सोमवार को यहां रीयाल सोसीदाद पर 2-0 की जीत के साथ गिरोना को पछाड़कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
पहले हाफ में सोसीदाद के शेराल्डो बैकर के गोल को ऑफ साइड करार दिया गया।
बार्सीलोन के राफिन्हा का शॉट 38वें मिनट में गोल पोस्ट से टकरा गया जिसके दो मिनट बाद लेमिन यमाल ने टीम को बढ़त दिलाई।
राफिन्हा ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी पर गोल करके बार्सीलोना की 2-0 से जीत सुनिश्चित की।
इस जीत से बार्सीलोना की टीम 35 मैच में 76 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। गिरोना के इतने ही मैचों में 75 अंक हैं।
रीयाल सोसीदाद सातवें स्थान पर है।
एपी सुधीर
सुधीर

Facebook


