बारजुआन के पदार्पण मुकाबले में बार्सीलोना ने ड्रॉ खेला

Ads

बारजुआन के पदार्पण मुकाबले में बार्सीलोना ने ड्रॉ खेला

  •  
  • Publish Date - October 31, 2021 / 10:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

बार्सीलोना, 31 अक्टूबर (एपी) नए कोच सेर्गी बारजुआन के पदार्पण मुकाबले में बार्सीलोना को निराशा का सामना करना पड़ा जब कम रैंकिंग वाली टीम अलावेस ने स्पेनिश फुटबॉल लीग में टीम को उसके घरेलू मुकाबले में 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

शनिवार को हुए अन्य मुकाबलों में रीयाल मैड्रिड और सेविला दोनों जीत दर्ज करने में सफल रहे।

विनिसियस जूनियर के दो गोल की मदद से मैड्रिड ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे एल्शे को 2-1 से हराया जबकि सेविला ने ओसासुना को 2-0 से हराया। सेविला की ओर से डिएगो कार्लोस और लुकास ओकामपोस ने गोल दागे।

बार्सीलोना को मेम्फिस डेपाय ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही बढ़त दिला दी थी लेकिन तीन मिनट के भीतर लुई रियोजा ने अलावेस को बराबरी दिला दी जिसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई।

रीयाल मैड्रिड, सेविला और रीयाल सोसीदाद तीनों समान 24 अंक के साथ लीग तालिका में पहले तीन स्थान पर हैं। बार्सीलोना की टीम 11 मैचों में सिर्फ चार जीत से 16 अंक के साथ नौवें स्थान पर चल रही है।

एपी सुधीर

सुधीर

शीर्ष 5 समाचार