बासिलाशविली ने बतिस्ता आगुत को हराकर कतर ओपन जीता

Ads

बासिलाशविली ने बतिस्ता आगुत को हराकर कतर ओपन जीता

  •  
  • Publish Date - March 14, 2021 / 05:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

दोहा, 14 मार्च (एपी) निकोलोज बासिलाशविली ने कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में रॉबर्टो बतिस्ता आगुत को हराकर चौथा एटीपी खिताब जीता।

जॉर्जिया के बासिलाशविली ने खिताबी मुकाबले में बतिस्ता आगुत को 90 मिनट में सीधे सेटों में 7-6, 6-2 से हराया।

बासिलाशविली ने इस टूर्नामेंट से पहले पिछले 16 मैचों में सिर्फ दो मुकाबले जीते थे लेकिन यहां वह क्वार्टर फाइनल में मैच प्वाइंट बचाने के बाद दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर को हराने में सफल रहे।

एपी सुधीर

सुधीर