बेनसिच को चार्ल्सटन ओपन का खिताब

Ads

बेनसिच को चार्ल्सटन ओपन का खिताब

  •  
  • Publish Date - April 11, 2022 / 10:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

चार्ल्सटन, 11 अप्रैल (एपी) स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच ने ट्यूनीशिया की ओंस जाबुर को तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित करके चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

बेनसिच ने जाबुर को 6-1, 5-7, 6-4 से हराकर क्लेकोर्ट पर अपना पहला खिताब जीता। यह बेनसिच का छठा डब्ल्यूटीए खिताब है। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक के बाद पहली बार कोई खिताब जीता।

बेनसिच ने पहला सेट आसानी से जीता लेकिन इसके बाद जाबुर ने शानदार वापसी की। उन्होंने दूसरे सेट में 5-5 के स्कोर से लगातार दो अंक बनाये।

बेनसिच ने तीसरे और निर्णायक सेट में 3-1 की बढ़त बना रखी थी लेकिन जाबुर ने स्कोर 3-3 कर दिया। बेनसिच ने हालांकि जल्द ही ब्रेक प्वाइंट लिया और फिर जाबुर को कोई मौका नहीं दिया।

इस जीत से बेनसिच को 158,000 डॉलर की इनामी राशि मिली।

एपी पंत

पंत