बंगाल ने शीर्ष वरीय तमिलनाडु को हराकर खिताब जीता

बंगाल ने शीर्ष वरीय तमिलनाडु को हराकर खिताब जीता

बंगाल ने शीर्ष वरीय तमिलनाडु को हराकर खिताब जीता
Modified Date: April 17, 2026 / 09:08 pm IST
Published Date: April 17, 2026 9:08 pm IST

देहरादून, 17 अप्रैल (भाषा) दूसरी वरीयता प्राप्त पश्चिम बंगाल ने शुक्रवार को यहां 87वीं यूटीटी अंतरराज्यीय जूनियर और युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंडर-19 लड़कियों के टीम फाइनल में अनुशासित और हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए शीर्ष वरीय तमिलनाडु को 3-1 से हरा दिया।

मजबूत दावेदार के तौर पर फाइनल में पहुंची तमिलनाडु की टीम काफी हद तक पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन एम हंसिनी और शानदार फॉर्म में चल रही अनन्या मुरलीधरन पर निर्भर थी। इन दोनों ने ही महाराष्ट्र के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

हालांकि यह जोड़ी खिताबी मुकाबले में वैसा ही प्रदर्शन दोबारा नहीं दिखा पाई।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में