देवांक की मदद से बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स को हराया

Ads

देवांक की मदद से बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स को हराया

  •  
  • Publish Date - September 27, 2025 / 10:26 PM IST,
    Updated On - September 27, 2025 / 10:26 PM IST

जयपुर, 27 सितंबर (भाषा) देवांक दलाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगाल वॉरियर्स ने शनिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मुकाबले में पटना पाइरेट्स को 48-42 से शिकस्त दी।

देवांक ने बेहतरीन रेड और समय पर बोनस के साथ सत्र के अपने लगातार आठवें सुपर 10 के जरिए 22 अंक बनाकर बंगाल वॉरियर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बंगाल वॉरियर्स ने देवांक के शानदार प्रदर्शन से ब्रेक तक 26-25 से बढ़त बनाई हुई थी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द