बंगाल वारियर्स ने थलाइवाज को हराया

Ads

बंगाल वारियर्स ने थलाइवाज को हराया

  •  
  • Publish Date - December 10, 2023 / 10:30 PM IST,
    Updated On - December 10, 2023 / 10:30 PM IST

बेंगलुरू, 10 दिसंबर (भाषा) कप्तान मनिंदर सिंह के 16 अंक की बदौलत बंगाल वारियर्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग मुकाबले में तमिल थलाइवाज को शिकस्त दी।

वारियर्स ने मुकाबला 48-38 से अपने नाम किया।

मनिंदर के सुपर रेड से वारियर्स ने स्कोर 26-29 किया और फिर ऑल आउट के साथ 29वें मिनट में 31-29 की बढ़त बना ली।

बंगाल की टीम ने इसके बाद बढ़त को बरकरार रखते हुए 10 अंक से जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द