बंगाल वॉरियर्स ने दबंग दिल्ली के साथ अंक साझा किया

Ads

बंगाल वॉरियर्स ने दबंग दिल्ली के साथ अंक साझा किया

  •  
  • Publish Date - February 10, 2022 / 09:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

बेंगलुरु, 10 फरवरी (भाषा) गत चैंपियन बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को यहां दबंग दिल्ली के साथ मैच टाई होने पर अंक साझा किया।

यह मैच के आखिरी मिनट में कप्तान नवीन कुमार ने तीन अंक जुटाकर दिल्ली की पकड़ मजबूत कर दी थी लेकिन इसके बाद मंजीत छिल्लर का मैच का आखिरी रेड असफल रहा जिससे मुकाबला बराबरी पर छूटा।

दिल्ली के लिए नवीन ने सबसे ज्यादा 16 अंक जुटाए तो वहीं बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ने भी 16 अंक बटोर टीम को मैच में बनाए रखा।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता