बेंगलुरू ने चेन्नइयन को 3-0 से करारी शिकस्त दी

बेंगलुरू ने चेन्नइयन को 3-0 से करारी शिकस्त दी

बेंगलुरू ने चेन्नइयन को 3-0 से करारी शिकस्त दी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: January 26, 2022 10:09 pm IST

बामबोलिम, 26 जनवरी (भाषा) उदांता सिंह के दो गोल के दम पर बेंगलुरू एफसी ने बुधवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चेन्नइयन एफसी को 3-0 से शिकस्त दी।

बेंगलुरू की यह चौथी जीत है जिससे वह आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गयी है। उसके 13 मैचों में 17 अंक हो गये हैं। चेन्नइयन की यह पांचवीं हार है जिससे चौथे से लुढ़ककर पांचवें स्थान पर आ गयी है। उसके 13 मैचों में 18 अंक हैं।

मैच का पहला गोल 12वें मिनट में बेंगलुरू के ईरानी मिडफील्डर ईमान बसाफा ने पेनल्टी पर किया जिससे बेंगलुरू एफसी को 1-0 की बढ़त मिली। उदांता सिंह ने 42वें मिनट में अपना पहला गोल किया और 52वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके बेंगलुरू की जीत सुनिश्चित की।

बेंगलुरू ने पहले चरण के मुकाबले में भी चेन्नइयन को 4-2 से हराया था।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में