बेंगलुरु एफसी ने स्पेन के पेप मुनोज को मुख्य कोच नियुक्त किया

बेंगलुरु एफसी ने स्पेन के पेप मुनोज को मुख्य कोच नियुक्त किया

बेंगलुरु एफसी ने स्पेन के पेप मुनोज को मुख्य कोच नियुक्त किया
Modified Date: March 26, 2026 / 11:34 am IST
Published Date: March 26, 2026 11:34 am IST

बेंगलुरु, 26 मार्च (भाषा) बेंगलुरु एफसी ने स्पेन के पेप मुनोज को 2026-27 के सत्र के अंत तक के लिए नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। इस फुटबॉल क्लब ने गुरुवार को यह घोषणा की।

मुनोज़ ने इससे पहले एफसी बार्सिलोना के युवा सेटअप में बारका अंडर-19 और बार्सिलोना बी के साथ काम किया है। इसके अलावा वह चीन की राष्ट्रीय टीम और वहां के दो क्लबों किंगदाओ हुआंगहाई और शेडोंग लुनेन्ग के साथ भी कोच के रूप में काम कर चुके हैं।

बेंगलुरु एफसी का मुख्य कोच बनने से पहले वह कंबोडिया में प्रेह खान रीच स्वे रींग के साथ यह भूमिका निभा रहे थे। कंबोडिया के क्लब के साथ उन्होंने दो साल का सफल कार्यकाल बिताया, जिसमें क्लब ने दो बार लीग और एक बार लीग कप जीता और इसके साथ ही एएफसी चैलेंज लीग के फाइनल में भी पहुंचा।

मुनोज के साथ फेरान बोर्रास भी बेंगलुरु की टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में