बेनजेमा के दो गोल से रीयाल मैड्रिड जीता

बेनजेमा के दो गोल से रीयाल मैड्रिड जीता

बेनजेमा के दो गोल से रीयाल मैड्रिड जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 14, 2021 5:37 am IST

बार्सीलोना, 14 मार्च (एपी) करीम बेनजेमा के दो गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने शनिवार को एल्शे को 2-1 से शिकस्त दी और साथ ही स्पेनिश फुटबॉल लीग के खिताब की दौड़ में एटलेटिको मैड्रिड पर दबाव बनाए रखा।

एल्शे को 61वें मिनट में डेनी कालवो ने बढ़त दिलाई लेकिन बेनजेमा ने 73वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया। बेनजेमा ने इसके बाद इंजरी टाइम में एक और गोल दागकर रीयाल मैड्रिड की जीत सुनिश्चित की।

एटलेटिको को 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे गेटाफे ने गोल रहित बराबरी पर रोका।

एटेलेटिको की टीम 27 मैचों में 63 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है जबकि रीयाल मैड्रिड की टीम इतने ही मैचों में 57 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में