भाटिया कट से चूके, राय संयुक्त 32वें स्थान पर

Ads

भाटिया कट से चूके, राय संयुक्त 32वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 01:38 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 01:38 PM IST

आगस्टा, 11 अप्रैल (भाषा) भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर अक्षय भाटिया दूसरे दौर के आखिर में डबल बोगी करने के कारण मास्टर्स टूर्नामेंट में कट में जगह बनाने से चूक गए।

पीजीए टूर में तीन बार विजेता रह चुके 24 वर्षीय भाटिया ने पहले दौर में 73 का स्कोर बनाया था लेकिन दूसरे दौर में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उन्होंने 77 का कार्ड खेला और इस तरह से दो शॉट से कट से चूक गए।

भारतीय मूल के ब्रिटिश खिलाड़ी आरोन राय ने दूसरे दौर में 74 का कार्ड खेला लेकिन इसके बावजूद वह कट में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने पहले दौर में 71 का स्कोर बनाया था। वह अब एक ओवर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 32वें स्थान पर हैं। वह पहले दौर के बाद संयुक्त 10वें स्थान पर थे।

भाषा

पंत मोना

मोना