(iQOO Z11 Launch Date/ Image Credit: X)
नई दिल्ली: iQOO Z11 Launch Date: भारतीय बाजार में iQOO Z11 स्मार्टफोन जल्द दस्तक (iQOO Z11 Launch Date) देने वाला है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अपकमिंग फोन का टीजर जारी किया है। टीजर में फोन के कैमरा मॉड्यूल डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। iQOO के इस नए स्मार्टफोन को लेकर यूजर्स में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
iQOO India के CEO Nipun Marya ने फोन के डिजाइन (iQOO Z11 Launch Date) को टीज किया है। भारतीय वेरिएंट का डिजाइन चीन मॉडल से अलग बताया जा रहा है। iQOO Z11 में नया हॉरिजेंटल कैमरा लेआउट देखने को मिलेगा। कंपनी इसे Skyline Camera Module नाम दे रही है। फोन के पीछे पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। जिसमें दो कैमरा रिंग और एक अतिरिक्त सेंसर शामिल होगा। इसके साथ एलईडी रिंग लाइट भी मिल सकती है। फोन के रियर पैनल का डिजाइन काफी आकर्षक है और इसमें कर्व्ड बैक पैनल मिलने की उम्मीद है। इसका लुक काफी हद तक प्रीमियम स्मार्टफोन जैसा दिखाई देता है। कंपनी ने इस फोन को Aurora Green और Celestial Blue जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश करने की जानकारी दी है।
iQOO इससे पहले फोन का हैंड-ड्रॉन स्केच भी शेयर कर चुका है। जिससे यह संकेत मिलता है कि इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में ऊपर की तरफ स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन की जगह देखने को मिल सकती है। वहीं दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन दिए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Z11 को भारत में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक प्रोसेसर, फीचर्स और अन्य स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
For the generation that’s always ready for what’s next.
Faster, Smarter with AI. #iQOOZ11 pic.twitter.com/uW6Nl97jRn— Nipun Marya (@nipunmarya) August 3, 2026
iQOO Z11 को चीन में मार्च महीने में लॉन्च (iQOO Z11 Launch Date) किया गया था। वहां इसके बेस मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत करीब 31,200 रुपये रखी गई थी। इसके अलावा 12GB+256GB, 16GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किए गए हैं। भारतीय बाजार में फोन की कीमत चीन मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट और बाकी फीचर्स से जुड़ी जानकारी साझा कर सकती है।