भुल्लर ने अबुधाबी में इवन पार का कार्ड खेला

Ads

भुल्लर ने अबुधाबी में इवन पार का कार्ड खेला

  •  
  • Publish Date - January 21, 2021 / 04:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

अबुधाबी, 21 जनवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने गुरूवार को यहां अबुधाबी एचएसबीसी चैम्पियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन इवन पार का कार्ड खेला जबकि शुभंकर शर्मा भी खराब मौसम के कारण दिन खेल खत्म होने तक 12 होल तक इवन पार चल रहे थे।

भुल्लर ने पहला दौर पूरा करते हुए 72 का कार्ड खेला। वहीं खराब मौसम के कारण जब दिन का खेल खत्म हुआ तो शर्मा ने 12 होल खेल लिये थे और वह तीन बर्डी व तीन बोगी से इवन पार पर थे। दिसंबर में भारतीय पीजीटीआई टूर पर जीत दर्ज करने के बाद भुल्लर का यह पहला टूर्नामेंट है, उन्होंने फ्रंट नाइन होल में आठ पार और एक बोगी से शुरूआत की। उन्होंने दो बर्डी लगायी।

रोरी मैकलरॉय ने 64 का शानदार कार्ड खेला और वह आठ अंडर पार के स्कोर से निकटतम प्रतिद्वंद्वी टायरेल हैटन पर एक शॉट की बढ़त बनाये हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना