भुल्लर, शर्मा कट में प्रवेश से चूके

Ads

भुल्लर, शर्मा कट में प्रवेश से चूके

  •  
  • Publish Date - January 23, 2021 / 10:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

अबुधाबी, 23 जनवरी ( भाषा ) भारत के गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा सत्र के पहले अबुधाबी एचएसबीसी टूर्नामेंट में शनिवार को कट में प्रवेश से चूक गए ।

भुल्लर ने कल 12 होल के बाद इवन पार स्कोर किया था लेकिन आज एक भी बर्डी नहीं लगा सके ।

वह 72 . 72 के साथ कट में प्रवेश से चूक गए ।

टायरेल हटन ने कल रात की बढत बरकरार रखी है। वह चार बार के मेजर चैम्पियनशिप विजेता रोरी मैकलरॉय से पांच शॉट आगे हैं ।

भाषा मोना नमिता

नमिता