कोपा डेल रे में बड़े क्लब जीते लेकिन चौथे टीयर के क्लब मिनेरा ने एल्वेस को बाहर किया

कोपा डेल रे में बड़े क्लब जीते लेकिन चौथे टीयर के क्लब मिनेरा ने एल्वेस को बाहर किया

कोपा डेल रे में बड़े क्लब जीते लेकिन चौथे टीयर के क्लब मिनेरा ने एल्वेस को बाहर किया
Modified Date: December 6, 2024 / 10:34 am IST
Published Date: December 6, 2024 10:34 am IST

मैड्रिड, छह दिसंबर (एपी) स्पेन के शीर्ष टीयर के क्लब एटलेटिको मैड्रिड, गेटाफे और ओसासुना ने निचली लीग की विरोधी टीम के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत दर्ज करके कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई लेकिन डिपोर्टिवो एल्वेस की टीम चौथे टीयर के क्लब डिपोर्टिवा मिनेरा के खिलाफ शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

एटलेटिको की टीम 30वें मिनट में पिछड़ गई जब इवारो मेरेनसियो ने केसेरेनो को बढ़त दिलाई लेकिन दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम 3-1 से जीत दर्ज करने में सफल रही।

ओसासुना ने भी तीसरे टीयर के क्लब सेउटा के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 से जीत दर्ज की।

गेटाफे और चौथे टीयर के क्लब ओरिहुएला का मुकाबला निर्धारित समय में गोल रहित बराबर रहा। गेटाफे ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 की जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई जब उसके गोलकीपर जिरी लेटासेक ने मेजबान टीम के तीनों प्रयासों को रोक दिया।

रीयाल सोसीदाद ने अतिरिक्त समय में चौथे टीयर के कोनक्वेंस को 1-0 से हराया।

एल्वेस को हालांकि मुकाबला 2-2 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूट आउट में मिनेरा के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

सेविला ने चौथे टीयर के क्लब ओलोट को 3-1 से हराया।

एपी सुधीर

सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में