बिली जीन किंग कप : पहले मैच में हारा भारत, दूसरे में सहजा पिछड़ी

Ads

बिली जीन किंग कप : पहले मैच में हारा भारत, दूसरे में सहजा पिछड़ी

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 10:26 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 10:26 PM IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) भारत की वैष्णवी अडकर ने कई सहज गलतियां की जिससे बिली जीन किंग्स कप एशिया ओशियाना ग्रुप एक के मुकाबले में मंगलवार को उन्हें ओंचिसा चांता ने हराया और मेजबान टीम थाईलैंड से 0 . 1 से पिछड़ गई ।

अपनी प्रतिद्वंद्वी से 73 रैंक ऊपर वैष्णवी को एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 1 . 6, 3 . 6 से पराजय का सामना करना पड़ा । बारिश के कारण मैच तीन घंटे विलंब से शुरू हुआ था ।

दूसरे एकल मुकाबले में सहजा यमलापल्ली का सामना पातचारिन चीपचांदेज से था और बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब भारतीय खिलाड़ी 4-6, 6-1, 3-4 से पिछड़ रही थी।

यह मुकाबला अब बुधवार सुबह 11 बजे से आगे खेला जाएगा जबकि दोपहर तीन बजे मेबजान टीम अपने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

भाषा सुधीर

सुधीर