बोंजी ने जेंडशल्प को हराकर किया उलटफेर, पहली बार एटीपी टूर के फाइनल में

बोंजी ने जेंडशल्प को हराकर किया उलटफेर, पहली बार एटीपी टूर के फाइनल में

बोंजी ने जेंडशल्प को हराकर किया उलटफेर, पहली बार एटीपी टूर के फाइनल में
Modified Date: January 6, 2023 / 08:08 pm IST
Published Date: January 6, 2023 8:08 pm IST

पुणे, छह जनवरी (भाषा) फ्रांस के बेंजामिन बोन्जी ने टाटा ओपन महाराष्ट्र के सेमीफाइनल में शुक्रवार को यहां दुनिया के 35 वें रैंकिंग के खिलाड़ी बोटिच वान डे जेंडशल्प को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराकर बड़ा उलटफेर किया।

वह इस जीत से पहली बार एटीपी विश्व टूर स्तर के टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे है। विश्व रैंकिंग में 60वें स्थान पर काबिज बोंजी ने दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 7-6  6-7  6-1 से शिकस्त दी।

उन्होंने इस जीत के साथ ही नीदरलैंड के दो खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबले की संभावना को समाप्त कर दिया।

दिन के पहले सेमीफाइनल में नीदरलैंड के टालियोन ग्रीकस्पूर ने आठवीं वरीयता प्राप्त रूस के खिलाड़ी असलान करात्सेव को 7-6 6-1 से शिकस्त दी।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में