बोपन्ना-इब्डेन की जोड़ी सिंच चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में

बोपन्ना-इब्डेन की जोड़ी सिंच चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में

बोपन्ना-इब्डेन की जोड़ी सिंच चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में
Modified Date: June 19, 2024 / 09:35 pm IST
Published Date: June 19, 2024 9:35 pm IST

लंदन, 19 जून (भाषा) शीर्ष वरीय रोहन बोपन्ना और मैथ्यू इब्डेन की जोड़ी ने बुधवार को यहां आस्ट्रिया की एलेक्जेंडर अर्लर और लुकास मेडलर की जोड़ी पर सीधे सेटों में जीत से सिंच टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

बोपन्ना और इब्डेन की भारतीय-आस्ट्रेलियाई जोड़ी ने विम्बलडन चैम्पियनशिप की तैयारी की शुरूआत करते हुए एटीपी 500 ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में 56 मिनट में 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की।

बोपन्ना और इब्डेन फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे थे। इस जोड़ी ने सभी तीनों ब्रेक प्वाइंट बचाये और दो बार अपने प्रतिद्वंद्वियों की सविस तोड़ी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में