न्यूयार्क। भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके कनाडाई जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव ने यहां सीधे सेट में जीत से अमेरिकी ओपन पुरूष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
पढ़ें- 86,432 नए कोरोना पॉजिटिव के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पास, 1089 ने तोड़ा दम
बोपन्ना और शापोवालोव को टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले में अर्नेस्टो एस्कोबेडो और नोआ रूबिन की अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा। उन्होंने शुक्रवार को एक घंटे और 22 मिनट तक चले मैच में 6-2 6-4 से जीत हासिल की।
पढ़ें- मंदिर हसौद सड़क हादसे में सीएम नवीन पटनायक ने मृतक …
अब भारतीय-कनाडाई जोड़ी का सामना छठी वरीयता प्राप्त केविन क्रावेट्ज और आंद्रियास मिएस की जोड़ी से होगा। टूर्नामेंट में अब बोपन्ना अकेले भारतीय खिलाड़ी बचे हैं। सुमित नागल और दिविज शरण की चुनौती खत्म हो चुकी है। सुमित नागल दूसरे दौर में जबकि शरण पहले दौर में बाहर हो गये।