बेलफास्ट, 29 मई (एपी) न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड दौरे की तैयारी पुख्ता करते हुए एकमात्र टेस्ट में आयरलैंड को एक पारी और 79 रन से हरा दिया ।
आयरलैंड की टीम चार दिवसीय टेस्ट के तीसरे दिन चाय से पहले दूसरी पारी में 232 रन पर आउट हो गई ।
इंग्लैंड के लिये तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर ने 76 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि नाथन स्मिथ ने दो विकेट चटकाये ।
न्यूजीलैंड के आठ विकेट पर 490 रन (पारी घोषित) के जवाब में आयरलैंड ने पहली पारी में 179 रन बनाये थे ।
एपी मोना
मोना