कनाडा का न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

Ads

कनाडा का न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 10:57 AM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 10:57 AM IST

चेन्नई, 17 फरवरी (भाषा) कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां टी20 विश्व कप की ग्रुप डी के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

कनाडा ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है और चोटिल कलीम सना की जगह शिवम शर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

अस्वस्थ मिचेल सेंटनर की गैरमौजूदगी में डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रहे हैं। सेंटनर की जगह कोल मैकोंची को जबकि लॉकी फर्ग्यूसन की जगल काइल जेमीसन को टीम में लिया गया है।

न्यूजीलैंड इस मैच में जीत से सुपर आठ में पहुंच जाएगा जबकि कनाडा को अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

भाषा पंत

पंत