U 19 world cup : आस्ट्रेलिया को हराकर भारत लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचा, कप्तान धुल ने जमाया शतक

Ads

कप्तान यश धुल के शानदार शतक की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया को 96 रन से हराकर लगातार चौथी बार अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

  •  
  • Publish Date - February 3, 2022 / 10:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

u 19 world cup

ओसबोर्न, 3 फरवरी ( भाषा ) कप्तान यश धुल के शानदार शतक की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया को 96 रन से हराकर लगातार चौथी बार अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

धुल ने 110 गेंद में 110 रन बनाये और उपकप्तान शेख रशीद के साथ 204 रन की साझेदारी की । रशीद ने 108 गेंद में 94 रन बनाये । दोनों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को पांच विकेट पर 290 रन तक पहुंचाया ।

read more: छत्तीसगढ़: धमतरी के वार्ड नंबर 3 और 4 में फैला चिकन पॉक्स, 40 से ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग संक्रमित

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया और आस्ट्रेलिया को 41 . 5 ओवर में 194 रन पर आउट कर दिया । आस्ट्रेलिया के लिये सिर्फ लाचलान शॉ 51 रन बना सके लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ।

भारत के लिये विकी ओस्तवाल ने तीन , रवि कुमार और निशांत सिंधू ने दो दो और कुशाल ताम्बे ने एक विकेट लिया । वहीं तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 26 रन दिये ।

read more: एफबीआई ने एनएसओ ग्रुप से स्पाइवेयर ‘पेगासस’ खरीदने की पुष्टि की

रिकॉर्ड चार बार के चैम्पियन भारत का सामना अब शनिवार को फाइनल में इंग्लैंड से होगा ।

आप भी मकान लेने की सोच रहे है तो क्लिक करें>CLICK HERE