कप्तान मैग्वायर ने दागा गोल, इंग्लैंड ने आयरलैंड को हराया

कप्तान मैग्वायर ने दागा गोल, इंग्लैंड ने आयरलैंड को हराया

कप्तान मैग्वायर ने दागा गोल, इंग्लैंड ने आयरलैंड को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: November 13, 2020 4:31 am IST

लंदन, 13 नवंबर (एपी) इंग्लैंड ने हैरी मैग्वायर, जादोना सांचो और डोमिनिक क्लेवर्ट लेविन के गोल की मदद से आयरलैंड को मैत्री फुटबॉल मैच में 3-0 से शिकस्त दी।

वेम्बले स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले गये इस मैच में बोरुसिया डोर्टमंड की तरफ से खेलने वाले 17 वर्षीय मिडफील्डर जूड बेलिंगम ने दूसरे हाफ में स्थानापन्न के रूप में उतरकर इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण भी किया।

हैरी केन को विश्राम देने के कारण मैग्वायर ने यूनान में एक कानूनी मामले में फंसने और टीम से बाहर किये जाने के बाद पहली बार इंग्लैंड की कप्तानी की।

मैनचेस्टर यूनाईटेड के डिफेंडर ने 18वें मिनट में हैरी विंक्स के क्रास पर हेडर से इंग्लैंड की तरफ से अपना दूसरा गोल किया। उन्होंने अपना पहला गोल विश्व कप 2018 में किया था।

सांचो ने 31वें मिनट में बढ़त दोगुनी की जबकि क्लेवर्ट लेविन ने 56वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में