ईस्ट बंगाल को हराकर चैम्पियन हैदराबाद एफसी फिर से शीर्ष स्थान पर

ईस्ट बंगाल को हराकर चैम्पियन हैदराबाद एफसी फिर से शीर्ष स्थान पर

ईस्ट बंगाल को हराकर चैम्पियन हैदराबाद एफसी फिर से शीर्ष स्थान पर
Modified Date: December 9, 2022 / 10:34 pm IST
Published Date: December 9, 2022 10:34 pm IST

हैदराबाद, नौ दिसंबर (भाषा) मौजूदा चैम्पियन हैदराबाद एफसी ने शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में शुक्रवार को यहां ईस्ट बंगाल एफसी को 2-0 से हराकर तालिका में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

हैदराबाद एफसी की जीत में राइट विंगर मोहम्मद यासिर (38वें) और ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड हावी सिवेरिओ (85वें मिनट में) ने गोल दागे।

लगातार दूसरी जीत के बाद मौजूदा चैम्पियन टीम अंक तालिका में दूसरे से पहले स्थान पर आ गयी हैं। हैदराबाद एफसी के 10 मैचों में सात जीत, एक ड्रा और दो हार से 22 अंक हो गए हैं। ईस्ट बंगाल एफसी के नौ मैचों में तीन जीत और छह हार से 9 अंक हैं। टीम तालिका में आठवें स्थान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में