चैम्पियंस लीग : बार्सीलोना ने युवेंटस को हराया, चेलसी और मैनचेस्टर युनाइटेड भी जीते

Ads

चैम्पियंस लीग : बार्सीलोना ने युवेंटस को हराया, चेलसी और मैनचेस्टर युनाइटेड भी जीते

  •  
  • Publish Date - October 29, 2020 / 06:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

तूरिन ( इटली), 29 अक्टूबर ( एपी ) लियोनेल मेस्सी की बार्सीलोना ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल के मुकाबले में युवेंटस को 2 . 0 से हरा दिया लेकिन ना तो इस मैच को देखने के लिये स्टेडियम में दर्शक थे और ना ही युवेंटस टीम के लिये क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेले ।

रोनाल्डो कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस मैच से बाहर रहे । इससे मेस्सी और उनके बीच ग्रुच चरण का मुकाबला नहीं हो सका ।

बार्सीलोना के लिये उस्मान डेम्बेले और मेस्सी ने गोल दागे ।

वहीं मैनचेस्टर युनाइटेड ने लेइपजिग को 5 . 0 से हराया जिसमें मार्कस रैशफोर्ड ने हैट्रिक लगाई। चेलसी ने क्रास्नोडार को रूस में खेले गए मैच में 4 . 0 से मात दी ।

पेरिस सेंट जर्मेन, बोरूसिया डॉर्टमंड और सेविला ने भी अपने अपने मुकाबले जीते । पेरिस सेंट जर्मेन ने इस्तांबुल बासाकसेहिर को 2 . 0 से हराया ।

बोरूसिया ने रूस की चैम्पियन जेनिट सेंट पीट्सबर्ग को 2 . 0 से मात दी ।

एपी मोना

मोना