चंडीगढ़, बंगाल, झारखंड ने सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी में अपने-अपने मैच जीते

Ads

चंडीगढ़, बंगाल, झारखंड ने सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी में अपने-अपने मैच जीते

  •  
  • Publish Date - April 11, 2022 / 07:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

भोपाल, 11 अप्रैल (भाषा) चंडीगढ़, झारखंड और बंगाल की टीमों ने सोमवार को यहां 12वीं हॉकी इंडिया पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के छठे दिन अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

पूल ई में दिन के पहले मैच में चंडीगढ़ ने दादरा एवं नगर हवेली को 6-4, जबकि झारखंड ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 5-0 की शानदार जीत दर्ज की।

​​ बंगाल ने पूल एफ में अरुणाचल को 7-2 से हराया, तो वहीं पुडुचेरी ने गुजरात को 13-2 से मात दी।

दिन के आखिरी मैच में असम ने पूल एच में गोवा को 6-0 से शिकस्त दी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर