चंद्रन रंजीत और राकेश की मदद से गुजरात ने उत्तर प्रदेश योद्धाज को हराया

Ads

चंद्रन रंजीत और राकेश की मदद से गुजरात ने उत्तर प्रदेश योद्धाज को हराया

  •  
  • Publish Date - October 19, 2022 / 09:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

बेंगलुरू, 19 अक्टूबर (भाषा) कप्तान चंद्रन रंजीत ने 20 अंक जुटाकर शानदार अगुआई की जिससे गुजरात जायंट्स की टीम ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में उत्तर प्रदेश योद्धाज को 51 – 45 से पराजित किया।

रंजीत को साथी रेडर राकेश का पूरा साथ मिला जिन्होंने मैच में 16 अंक जुटाये।

पहले हाफ में गुजरात की टीम 21-19 से बढ़त बनाये थी और अंत से इसे कायम रखते हुए जीत दर्ज की। प्रदीप नरवाल की अंतिम मिनट में ‘सुपर रेड’ भी उत्तर प्रदेश को हार से रोकने में नाकाम रही।

भाषा नमिता पंत

पंत