चौरसिया फिसले, लेकिन निगाहें शीर्ष 10 पर

Ads

चौरसिया फिसले, लेकिन निगाहें शीर्ष 10 पर

  •  
  • Publish Date - April 18, 2021 / 09:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

विएना, 18 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर एसएसपी चौरसिया यहां आस्ट्रियाई ओपन के तीसरे दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेलकर संयुक्त 14वें स्थान पर खिसक गये लेकिन उनके शीर्ष 10 में रहने की उम्मीद है।

वह संयुक्त रूप से पांचवें स्थान से संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर खिसक गये।

एक अन्य भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा (72) भी संयुक्त 20वें स्थान से संयुक्त 25वें स्थान पर खिसक गये जबकि अजीतेश संधू (70) संयुक्त 67वें स्थान पर चल रहे हैं।

एक डबल बोगी और दो अन्य बोगी के बाद एक बर्डी से 2016 और 2017 हीरो इंडियन ओपन के विजेता चौरिसया फ्रंट नाइन में तीन ओवर 39 पर थे लेकिन दो बर्डी और कुछ पार की मदद से वह बैक नाइन के बाद कुल 73 का कार्ड खेलने में सफल रहे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द