चेल्सी क्लिंटन और सुनीता विलियम्स ने बोस्टन मैराथन पूरी की

चेल्सी क्लिंटन और सुनीता विलियम्स ने बोस्टन मैराथन पूरी की

चेल्सी क्लिंटन और सुनीता विलियम्स ने बोस्टन मैराथन पूरी की
Modified Date: April 21, 2026 / 10:28 am IST
Published Date: April 21, 2026 10:28 am IST

बोस्टन, 21 अप्रैल (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पुत्री चेल्सी क्लिंटन और भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने सोमवार को बोस्टन मैराथन पूरी की।

क्लिंटन फाउंडेशन की उपाध्यक्ष 46 वर्षीय चेल्सी ने 26.2 मील (42.195 किलोमीटर) की दौड़ तीन घंटे, 40 मिनट और 52 सेकंड में पूरी की।

चेल्सी के पिता बिल क्लिंटन और मां पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने फिनिश लाइन पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर 2014 के चैंपियन मेब केफ्लेजघी भी उपस्थित थे जो इस दौड़ को जीतने वाले अंतिम अमेरिकी पुरुष धावक हैं।

एथलिंक्स डॉट कॉम के अनुसार, चेल्सी क्लिंटन न्यूयॉर्क मैराथन सहित छह अन्य मैराथन में भाग ले चुकी हैं और सोमवार को उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने यह दौड़ पांच घंटे, 52 मिनट और 49 सेकंड में पूरी की।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में