चेल्सी और लिवरपूल का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा

चेल्सी और लिवरपूल का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा

चेल्सी और लिवरपूल का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा
Modified Date: April 5, 2023 / 12:04 pm IST
Published Date: April 5, 2023 12:04 pm IST

लंदन, पांच अप्रैल (एपी) चेल्सी और लिवरपूल का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है और इन दोनों टीमों के बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को खेला गया मैच गोलरहित ड्रा छूटने से इनकी चैंपियंस लीग में जगह बनाने की संभावना क्षीण पड़ गई है।

चेल्सी ने रविवार को मुख्य कोच ग्राहम पॉटर को बर्खास्त कर दिया था लेकिन उनकी जगह अंतरिम कोच का पद संभालने वाले ब्रूनो साल्टर के आने से भी टीम का भाग्य नहीं बदला।

लिवरपूल के अब 28 मैचों में 43 अंक हैं और वह आठवें स्थान पर है। चेल्सी के 29 मैचों में 39 अंक हैं और वह 11वें स्थान पर है।

अन्य मैचों में एस्टन विला ने लीस्टर सिटी को 2-1 से, लीड्स यूनाइटेड ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 2-1 से और ब्राइडन ने बोर्नमाउथ को 2-0 से हराया।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में