चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स: फिरोजा शीर्ष पर कायम, एरिगैसी दूसरे स्थान पर

Ads

चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स: फिरोजा शीर्ष पर कायम, एरिगैसी दूसरे स्थान पर

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 09:27 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 09:27 PM IST

चेन्नई, 19 जुलाई (भाषा) चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स 2026 के चौथे दौर के सभी मुकाबले ड्रॉ रहने के बाद फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा ने रविवार को यहां भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी पर आधे अंक की बढ़त के साथ शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन 41 चालों के बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

एरिगैसी ने हमवतन एम. प्रणेश के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलते हुए 34 चालों के बाद ड्रॉ स्वीकार कर लिया। पूरे मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संतुलन बना रहा और अंत में दोनों ने अंक बांटने का फैसला किया।

तालिका में शीर्ष पर चल रहे अलीरेजा फिरोजा ने काले मोहरों से हैंस नीमन के खिलाफ सतर्क खेल दिखाया और 50 चालों के बाद मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

फिरोजा के अब तील अंक हैं, जबकि एरिगैसी 2.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

भाषा

आनन्द

आनन्द