नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,451 हुई, 6000 से अधिक लोग अब भी लापता

Ads

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,451 हुई, 6000 से अधिक लोग अब भी लापता

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 06:45 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 06:45 PM IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 20 सितंबर (भाषा) नेपाल में पिछले महीने अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 1,451 हो गई, जबकि 6000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को बर्फीली चट्टान के खिसकने के कारण अचानक आई बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई थी।

नेपाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि प्रभावित इलाकों से और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,451 हो गई है।

चीनी मीडिया के अनुसार, बाढ़ के कारण चीन की तरफ भी 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि वहां 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

नेपाल पुलिस के बयान के अनुसार, नेपाल के चितवन जिले में 367 शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा रसुवा से 236, नवलपरासी पूर्व से 232 और नवलपरासी पश्चिम से 222 शव मिले हैं।

बयान में कहा गया कि इसी तरह नुवाकोट से 203, गोरखा से 79, धादिंग से 72 और तनहूं से 38 शव बरामद किए गए हैं।

बाढ़ के दो पीड़ितों की इलाज के दौरान काठमांडू के अस्पतालों में भी मौत हो गई।

अब तक देशभर से बाढ़ प्रभावित 13,784 लोगों को बचाया जा चुका है।

नेपाल पुलिस का अनुमान है कि बाढ़ के बाद करीब 6,000 लोग अब भी लापता हैं।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप