चेन्नई सुपर किंग्स के सात विकेट पर 217 रन

Ads

चेन्नई सुपर किंग्स के सात विकेट पर 217 रन

  •  
  • Publish Date - April 3, 2023 / 09:24 PM IST,
    Updated On - April 3, 2023 / 09:24 PM IST

चेन्नई, तीन अप्रैल ( भाषा ) चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ सात विकेट पर 217 रन बनाये ।

सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ ने 31 गेंद में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाये । वहीं डेवोन कोंवे ने 29 गेंद में 47 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे ।

लखनऊ के लिये मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने तीन तीन विकेट लिये ।

भाषा

मोना

मोना